फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   287 Ponds Came Into Effect

अस्तित्व में आएंगे सितारगंज के 287 तालाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
287 Ponds Came Into Effect
सितारगंज। तहसील क्षेत्र के 287 तालाबों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। सोमवार को तहसीलदार और बीडीओ ने अधीनस्थों की बैठक लेकर तालाबों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने कहा कि जल्द ही मनरेगा योजना से तालाबों का खुदान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और बीडीओ हरीश चंद्र जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सर्वे टीम के साथ बैठक कर तालाबों के सीमांकन की रिपोर्ट जानी। तहसीलदार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में चिह्नित कुल 287 तालाबों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। कहा कि नानकमत्ता नगर पंचायत क्षेत्र में मौजूद नौ तालाब में से सात पर अवैध कब्जा है। बताया कि अतिक्रमित दर्जनों तालाबों को मुक्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से तालाब खाली कराए जाएंगे। इसके लिए सभी ईओ को निर्देश भी दिए गए हैं। बताया कि ब्लॉक की ओर से तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। बीडीओ जोशी ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत तालाबों का खुदान किया जाएगा। जिला मुख्यालय को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed