{"_id":"6870160eeff47c04df0dcf1c","slug":"28-blood-donors-donated-blood-voluntarily-in-the-camp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1009-127081-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिविर में 28 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिविर में 28 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विज्ञापन
गदरपुर। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर सुहाबा राम भुड्ढी धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्रांतीय संगठन सचिव रविंद्र बजाज, अध्यक्ष राजीव ग्रोवर, सचिव डाॅ. विप्रोजित विश्वास, कोषाध्यक्ष डॉ. विनीत अरोरा और महिला सहभागिता प्रकोष्ठ की संयोजिका अंजू भुड्ढी ने किया। रुद्रपुर से पहुंची शहीद ऊधम सिंह रक्त कोष की टीम ने 28 रक्तदाताओं के रक्त का संग्रह किया। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को भारत विकास परिषद की ओर से स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहां पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, विनोद चुघ, दीपक बेहड़, प्रमोद बजाज, सतीश बत्रा, परविंदर सिंह गब्बर, आर्यन प्रजापति, प्रशांत सक्सेना आदि थे। संवाद
विज्ञापन