{"_id":"579666974f1c1b697d21e61c","slug":"277-pilgrims-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"277 हज यात्रियों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
277 हज यात्रियों का टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
हज कमेटी का चैयरमैन का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
राज्य हज कमेटी की ओर से सोमवार को नगर निगम रुद्रपुर में 277हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। हज के दौरान किए जाने वाले अरकान की जानकारी दी। यहां जिले भर से जाने वाले हज यात्रियों को टीके लगाए गए।
हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शव मोहम्मद ने हज यात्रियों का मुबारकबाद दी और बताया कि दस अगस्त के बाद प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट का शेडयूल तय होगा। उन्होंने सभी से हज की तैयारी करने की अपील की।
कैंप के बाद पूर्व सभासद साबिर अहमद के आवास पर राव शेर मोहम्मद ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की रावत सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की है, जिसका फायदा समाज के लोगों को उठाना चाहिए।
विज्ञापन
कहा एक ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हज यात्रियों को अपने स्तर से काफी कुछ देने की कोशिश की, लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि मिशन-2017 कांग्रेस फतेह करेगी।
इसके लिए मतभेदों को भुलाकर एकजुट होना होगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पुष्करराज जैन, परवेज मलिक, हाजी अकरम खान, इकबाल अहमद, जमील अहमद, निसार खान, कमर खान आदि मौजूद थे।