{"_id":"6939ce1a62a3511fed02897b","slug":"24-vehicles-challaned-three-seized-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-136184-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 24 वाहनों का चालान, तीन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 24 वाहनों का चालान, तीन किए सीज
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन विभाग ने मानकों का उल्लंघन कर मार्ग पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया है। इस दौरान विभागीय टीम ने 24 वाहनों का चालान किया और तीन वाहन सीज किए।
बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने रामनगर रोड, मुरादाबाद रोड, बाजपुर रोड आदि मार्ग पर बिना मानकों के दौड़ने वाले वाहनों को पकड़ा। इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर ई-रिक्शा, ट्रक समेत विभिन्न 24 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही प्रपत्रों के अभाव, बिना फिटनेस आदि के पाए जाने पर तीन वाहन सीज किए गए। एआरटीओ वर्मा ने बताया कि प्रपत्रों, फिटनेस, पंजीयन समेत विभिन्न दस्तावेज के अभाव में मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। ई-रिक्शा में सवारी ढोने के बजाय भारी सामान ढोना पाया गया। 24 वाहनों का चालान कर तीन वाहनों को सीज किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही चालकों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मार्ग पर वाहन चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।