फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   23 lawsuits filed on consumers

23 उपभोक्ताओं पर दर्ज किया मुकदमा

Tue, 07 Mar 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत विभाग ने बिना अनुमति काटे गए कनेक्शन को जोड़ने वाले 23 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा 137 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और 15 लाख रुपए की बकाया वसूली गई।


विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि बकाया नहीं चुकाने पर 137 कनेक्शन काटकर 15 लाख की वसूली की गई है। कनेक्शन काटने के बाद बिना अनुमति जोड़ने पर ग्राम अहरपुरा निवासी भजनलाल, मढ़ैया देवी निवासी  लखवीर सिंह, कटैया निवासी रईस, धीमरखेड़ा निवासी जगदीश सिंह, चतुर सिंह, बरखेड़ा पांडे निवासी उषा देवी, बांसखेड़ा कला निवासी रईस, बांसखेड़ा निवासी शरीफ, जोशी का मझरा निवासी हीरा सिंह, कृपाल सिंह, तीरथ सिंह, चरन सिंह के खिलाफ पैगा चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम बघेलेवाला, बांसखेड़ा, शिवलालपुर डल्लू, टांडा दभौरा, फसियापुरा, रायपुर, ढकिया गुलाबों में बकाया नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के 80 कनेक्शन काटकर सात लाख की वसूली की। शहर में 57 कनेक्शन काटकर आठ लाख रुपए की वसूली की गई। टीम में एसडीओ सुनील कुमार, प्रकाश शाह, जेई दीपक शर्मा, राजेश बिष्ट, हरिशंकर सागर आदि थे। उधर, जसपुर एसडीओ मदनलाल ने बताया कि विद्युत विभाग की टीम ने बकाया नहीं चुकाने वालों के पूर्व में कनेक्शन काट दिए गए थे। जब दोबरा गांव में जाकर जांच की तो 11 उपभोक्ताओं ने स्वयं ही कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें सरबरखेड़ा निवासी मोहम्मद फारुख, राशिद, जाहिद हुसैन, अय्यूब, शायरा बेगम, मीरू खान, रईस हुसैन, मोहम्मद सलीम, इस्लामनगर निवासी सलीम अहमद, मोहम्मद फारुक,  हरियावाला निवासी सलीम ने स्वयं ही कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ मदनलाल ने कुंडा थाने में सभी उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बकाया नहीं चुकाने पर करीब 144 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटकर नौ लाख 56 हजार रुपए की वसूली की। बताया कि इन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया चला आ रहा था। टीम में जेई पंकज कुमार, लाइनमैन बाबूराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed