फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो नोटिस के बाद भी मुआवजा लेने नहीं आ रहे व्यापारी

दो नोटिस के बाद भी मुआवजा लेने नहीं आ रहे व्यापारी

Sun, 22 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो नोटिस के बाद भी मुआवजा लेने नहीं आ रहे व्यापारी
रुद्रपुर। रामपुर से काठगोदाम तक निर्माणाधीन एनएच-109 की जद में आ रही रुद्रपुर के जगतपुरा की दुकानों के मालिक मुआवजा लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। एसएलओ दफ्तर की ओर से दो नोटिस भेजने के बाद भी किसी ने मुआवजे के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन


जगतपुरा में नजूल की जमीन होने की वजह से दुकान स्वामियों को सिर्फ स्ट्रक्चर का ही मुआवजा मिलना है। वहीं, एनएच में हल्दूचौड़ से गोरापड़ाव तक अधिग्रहीत भूमि की दूरी को लेकर चल रही संशय की स्थिति खत्म हो गई है। एनएचएआई 60 मीटर भूमि अधिग्रहीत कर रहा है। इसकी जद में आने वाले करीब दो सौ से अधिक लोग मुआवजा भी ले चुके हैं।
विज्ञापन


एनएच-109 में रुद्रपुर में जगतपुरा, कल्याणपुर और नगला में स्थित प्रतिष्ठान और निजी जमीन जद में आ रही थी। बीते नवंबर में एसएलओ दफ्तर ने प्रतिष्ठान और भू-स्वामियों को मुआवजा लेने और 60 दिन के भीतर जमीन खाली करने का नोटिस भेजा था। इनमें से जगतपुरा के व्यापारियों ने डीएम से राहत देने की गुहार लगाई थी, लेकिन डीएम ने एनएचएआई का प्रोजेक्ट होने की बात कहकर किसी तरह की राहत से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय दिनों के भीतर व्यापारियों ने मुआवजा नहीं लिया तो एसएलओ दफ्तर की ओर से एक और नोटिस भेजा गया, लेकिन उसके बाद भी जगतपुरा के व्यापारियों ने मुआवजे के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं, लालकुआं क्षेत्र के सात गांवों में जमीन का अधिग्रहण 60 सड़क से मीटर का होगा।


जगतपुरा के करीब सौ दुकानदारों को स्ट्रक्चर का करीब 80 से 90 लाख का मुआवजा मिलना है, लेकिन दो नोटिस देने के बाद भी किसी ने मुआवजे के लिए आवेदन नहीं किया है। कल्याणपुर में दो लोग मुआवजा ले चुके हैं, जबकि नगला में 18 में से 15 लोग मुआवजा ले चुके हैं। बताया कि लालकुआं क्षेत्र में अधिग्रहण को लेकर जो संशय था, वह खत्म हो चुका है। 60 मीटर जमीन ही अधिग्रहीत हो रही है। इसकी जद में आने वाले करीब दो सौ लोग तो मुआवजा भी ले चुके हैं। - एनएस नबियाल, एसएलओ, एनएच-125।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed