फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष को हटाया, राजवीर नए अध्यक्ष बने

क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष को हटाया, राजवीर नए अध्यक्ष बने

Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष को हटाया, राजवीर नए अध्यक्ष बने
जसपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालकों ने अपने अध्यक्ष को हटा दिया है। संचालक उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आए। एसडीएम की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में संचालकों ने राजवीर सिंह को नया अध्यक्ष चुन लिया।
विज्ञापन

सोमवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालक एसडीएम दयानंद सरस्वती के समक्ष पेश हुए और अपने अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह चौधरी के लिए अविश्वास प्रस्ताव देने की बात कही। साथ ही नए अध्यक्ष के रूप में राजवीर सिंह के नाम पर सहमति जताई। एसडीएम ने इस मामले में वोटिंग कराई। समिति के 11 संचालकों में से जगतार सिंह को छोड़कर बलराम सिंह, राजपाल सिंह, शीतल सिंह, योगेंद्र सिंह, अरूण कुमार, मालती देवी, जिंदर सिंह, लोकेंद्र सिंह,राजवीर सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष ब्रजवीर चौधरी के प्रति अविश्वास जताया। जगतार सिंह गैर हाजिर रहे। साथ ही सर्वसम्मति से ग्राम उमरपुर निवासी राजवीर सिंह को अपना अध्यक्ष चुन लिया। अध्यक्ष बनने के बाद राजवीर सिंह को एसडीएम ने प्रमाण पत्र दिया। विधायक आदेश चौहान ने राजवीर सिंह को बधाई दी। किसान हित में काम करने की बात कही। संचालकों ने ब्रजवीर चौधरी पर समिति के एक व्यक्ति के साथ मिलकर समिति के विरूद्ध कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बता दें कि क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में ब्रजवीर चौधरी को चुना गया गया था। पिछले दिनों चौधरी पर समिति के संचालकों ने कई आरोप लगाकर उनके कार्यों की जांच की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित संचालकों ने अविश्वास का कदम उठाया। इस मौके पर मुकेश पधान, राहुल बंटी, सनी पधान, प्रवेंद्र बंटी, रणजीत सिंह, सुखवीर सिंह, वसीम अहमद, राजीव शर्मा, कुंवर सिंह, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed