{"_id":"5cb7735dbdec22143b6f242c","slug":"201555526493-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में पति समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में पति समेत चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलाखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि 14 अप्रैल को केलाखेड़ा के वार्ड नंबर सात निवासी मुस्तर अली की पत्नी परवीन जहां (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। मृतका की तीन बेटियां नसरीन (11), फरमीन (9), फरमाना (7) हैं। आरोप है कि छह महीने पहले मुस्तर ने दूसरी शादी की थी। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका के भाई अख्तर अली की तहरीर पर मुस्तर अली, गुलफ्शा, फातमा, सायबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।