{"_id":"5b6f32bf4f1c1bf5218b45d6","slug":"201534014143-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलापट में नाम अंकित नहीं होने से भड़के विधायक शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलापट में नाम अंकित नहीं होने से भड़के विधायक शुक्ला
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पंतनगर विवि के प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र में दलहनी सीड हब योजना के तहत बनने वाले बीज गोदाम के शिलान्यास में हंगामा खड़ा हो गया। हुआ यूं कि शिलान्यास पट्ट पर नाम अंकित नहीं होने से क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला भड़क गए। उन्होंने शिलान्यास करने आए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष नाराजगी जताई।
विधायक का कहना था कि पंतनगर विवि प्रशासन ने तीसरी बार जानबूझकर शिलापट्ट पर उनका नाम अंकित नहीं किया। यह सीधा मुख्य सचिव के शासनादेश का उल्लंघन है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सरकारी रुपये से बनने वाले भवनों के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक ही करते हैं और विधायक का नाम शिलापट्ट पर अंकित होता है।
लेकिन, उनको अपमानित करने की मंशा से तीसरी बार ऐसा किया गया है। दो बार पूर्व में भी इसको लेकर विरोध जताया जा चुका है। कृषि मंत्री के निर्देश पर कागज पर विधायक का नाम लिखकर उसे शिलापट्ट में चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि शिलान्यास कर रहे हैं, लेकिन शिलापट्ट को हटाकर विधायक का नाम लिखा शिलापट्ट लगाया जाए। इधर, पंतनगर विवि के कुलपति से संपर्क किया गया तो उनका नंबर बंद मिला। ब्यूरो