{"_id":"5b3d17e34f1c1b97468b49e3","slug":"201530730467-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी को थप्पड़ मारने पर कंपनी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी को थप्पड़ मारने पर कंपनी में हंगामा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में सिडकुल सेक्टर पांच स्थित एक कंपनी में सीनियर अधिकारी द्वारा एक कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाने के बाद उसे थप्पड़ मारने से गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा कर कामकाज ठप करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों और अधिकारियों से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। मामले को लेकर जहां कंपनी प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, वहीं अपना पक्ष रखने से भी इनकार कर दिया।
सिडकुल सेक्टर पांच में स्थित एक कंपनी दवा बनाने का काम करती है। बुधवार दोपहर कंपनी के एक अधिकारी को कंपनी के ही एक कर्मचारी द्वारा वहां चोरी करने की सूचना मिली, इस पर गुस्साए अधिकारी ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया, जबकि कर्मचारी ने अधिकारी के आरोप को गलत बताते हुए बेवजह उसकी पिटाई करने की बात कही। वहीं, कर्मचारी की पिटाई से गुस्साए उसके अन्य साथियों ने कंपनी में हंगामा करते हुए कामकाज ठप करा दिया। सिडकुल चौकी पुलिस द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों को समझाकर मामले का सुलझाने का प्रयास किया गया।