फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 Trolly paddy soled by Farmers

आढ़तियों ने खरीदा 20 ट्रॉली धान 

Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
20 Trolly paddy soled by Farmers
धान
आढ़तियों ने खरीदा 20 ट्रॉली धान 
विज्ञापन

रुद्रपुर। रुद्रपुर गल्ला मंडी में शनिवार को भी किसानों को अपने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला। नमी अधिक होने से आढ़तियों ने किसानों का धान करीब 20 ट्रॉली धान 1360 रुपये से 1550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। वहीं कम दाम मिलने पर किसान धान की 42 ट्रॉलियां वापस ले गए। धान में नमी अधिक होने के कारण रुद्रपुर ब्लॉक के सरकारी क्रय केंद्रों पर 13वें दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। रुद्रपुर ब्लॉक में खुले कुल 14 खरीद केंद्रों में से सिर्फ देवरिया क्रय केंद्र पर ही 93 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। एडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि नमी कम होने पर ही धान की सरकारी खरीद शुरू हो सकेगी। शनिवार को धान की नमी मापी गई तो अभी भी यह 19 से 20 प्रतिशत तक निकली। ब्यूरो 

कच्चा आढ़तियां की धनराशि दोगुना की गई 
धान खरीदने के लिए आढ़ती जमा करेंगे 10 लाख की एफीडीआर
रुद्रपुर। शासन ने कच्चा आढ़तियां योजना में संशोधन करते हुए एफडीआर की धनराशि दोगुनी कर दी है। धान खरीदने के लिए कमीशन एजेंट बनने के लिए आढ़तियों को अब पंजीकरण के लिए पांच लाख रुपये के बजाय 10 लाख की एफडीआर धनराशि संभागीय खाद्य नियंत्रक के नाम पर बंधक करानी होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। संभागीय खाद्य नियंत्रक डॉ. ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस व्यवस्था से कमीशन एजेंटों के समक्ष किसानों को चेक देने में दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि अभी तक कमीशन एजेंट बनने के लिए किसी भी आढ़ती ने पंजीकरण नहीं कराया है। साथ ही खरीफ सत्र 2018 की शुरुआत भी फिलहाल बेहद धीमी है। ब्यूरो 
विज्ञापन

फोटो-13 आरडीपी 09 पी- रुद्रपुर गल्ला मंडी में नमी के लिए धान का सैंपल भरता आरएफसी कर्मी। 

खुरपिया फार्म में 15 एकड़ धान की फसल दो लाख में नीलाम
किच्छा। खुरपिया फार्म में सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन खाली पड़ी हुई है। फार्म पर कई वर्षों से बैठे मजदूरों ने आबादी के पास छोटे-छोटे टुकड़ों में धान की फसल बोई थी। फसल के पकने पर तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट फोर्स के साथ कंबाइन लेकर पहुंचे और नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया गया कि कुछ लोगों के बीच शुरू हुई नीलामी में 15 एकड़ से अधिक जमीन पर खड़े धान की नीलामी मात्र दो लाख में करा दी गई । कंबाइन के शुरू होते ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। महिला कांस्टेबल और पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को भगाया और देर शाम तक फसल की कटाई जारी थी। तहसीलदार बिष्ट ने साफ किया कि नीलामी प्रक्रियाके तहत ही फसल को शांतिपुरी निवासी व्यक्ति को दो लाख में बेचा गया है। इस दौरान तहसील विभाग के प्रशासन के अलावा बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के फॉर्मूले पर भाकियू धान बेचने को तैयार

काशीपुर। किसान नेताओं की धान खरीद को लेकर डीएम के साथ नमी के अनुपात में धान कटौती पर जो सहमति बनी थी। शनिवार को नवीन अनाज मंडी विश्रामगृह में हुई भाकियू की बैठक में उस पर सहमति जताई गई। इधर, किसान कांग्रेस ने कटौती अधिक बताकर असहमति जताई है। 


इसमें किसान यूनियन के अध्यक्ष टीका सिंह सैनी ने बताया कि बीते बुधवार को यूनियन के नेताओं की डीएम के साथ हुई बैठक में नमी 17 प्रतिशत से अधिक बढ़ने के साथ ही धान की कटौती और सुखाने के लिए कटौती बढ़ाने पर सहमति जताई गई थी। 25 प्रतिशत नमी होने पर तौल में धान साढ़े 12 किलो काटा जाएगा। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने इस कटौती को अधिक बताते हुए विरोध किया। वहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख  रवि डोगरा, बलजिंदर सिंह संधू, कुलदीप सिंह चीमा, बलवीर सिंह, बलकार सिंह चीमा, कल्याण सिंह, धरम सिंह, प्रेम सिंह सहोता आदि थे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed