फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   2 children died due to drowning in pond

ऊधमसिंह नगर के तीरथ नगर में तालाब में डूबने से मासूम भाई बहन की मौत, गांव के किसी घर में नहीं जला चूल्हा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
2 children died due to drowning in pond
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। पतरामपुर वन क्षेत्र के ग्राम तीरथ नगर में मासूम भाई बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी मां और दादी के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। इस घटना से गांव में मातम पसरा है, शुक्रवार रात गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
ग्राम तीरथ नगर निवासी कैलाश शर्मा की पत्नी गीता शर्मा और उनकी मां केला देवी के साथ उनका 8 वर्षीय पुत्र नैतिक व 7 वर्षीय पुत्री नीतिका गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर स्थित तीर्थ सरोवर (तालाब) में स्नान करने के लिए शुक्रवार की दोपहर गए थे। बच्चों के दादा सीताराम शर्मा तालाब के पास ही अपने पशु चरा रहे थे। मां और दादी ने दोनों बच्चों को नहलाकर स्वयं भी स्नान किया। उसके बाद घर को वापस आ रही थीं। तभी रास्ते में तालाब के पास ही गांव की कुछ महिलाएं भी स्नान करने के लिए आ गईं। वे दोनों उन महिलाओं से बातें करने लगीं। इसी बीच दोनों बच्चे अपनी मां और दादी को गच्चा देकर तालाब में फिर से स्नान करने के लिए गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख मां और दादी ने शोर मचाया। पास ही पशु चरा रहे दादा बच्चों को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। बच्चे नहीं मिलने पर उन्होंने गांव के गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने बच्चों को तलाश कर तालाब से बाहर निकाला और के ही डॉक्टर को बुलाकर दिखाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना से गांव में मातम छा गया। शुक्रवार रात किसी भी घर में खाना नहीं बना। पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कैलाश शर्मा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चे थे। अब 5 वर्षीय डिग्गू ही बचा है। घटना के समय वह अपने पिता के पास घर पर था। बताया जा रहा है कि नैतिक कक्षा 3 तथा नीतिका कक्षा दो में गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed