फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   195 Drone Used For demo of Fertilizer Sprinkler

Udham Singh Nagar News: 4000 गांवों में 195 ड्रोन से दिया जा रहा किसानों को खाद छिड़काव का डेमो

Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
195 Drone Used For demo of Fertilizer Sprinkler
4000 गांवों में 195 ड्रोन से दिया जा रहा किसानों को खाद छिड़काव का डेमो - फोटो : Samvad
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

रुद्रपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ प्रदेश के 4000 गांवों में 195 ड्रोन से किसानों को फर्टिलाइजर छिड़काव का डेमो दिया जा रहा है। आने वाले समय में किसान गन्ने, धान आदि के खेतों में ड्रोन से ही खाद का छिड़काव करेंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, गन्ना विकास विभाग, बाल विकास विभाग, नाबार्ड सितारगंज आदि विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे है। कृषि विभाग की ओर से भी किसानों को ड्रोन से फर्टीलाइजर छिड़काव का डेमो दिया जा रहा है। कृभको के उप महाप्रबंधक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उत्तराखंड के 4000 गांव में ड्रोन से खाद छिड़काव का डेमो दिया जा रहा है। बताया कि आने वाले समय में जगह-जगह ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर खोले जाएंगे। केंद्र के लोग किसानों के कहने पर खेतों में छिड़काव करने जाएंगे, इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। बताया कि सिर्फ 20 लीटर खाद से ही एक एकड़ खेत में छिड़काव हो जाता है। ड्रोन की मदद से बड़े-बड़े गन्ने के खेतों व पानी भरे धान के खेतों में आसानी से छिड़काव हो जाता है।
विज्ञापन

कोट-
आने वाले समय में खेती-किसानी भी ड्रोन की मदद से की जाएगी। इस वजह से किसानों को ड्रोन से छिड़काव का डेमो दिया जा रहा है ताकि वह ड्रोन चलाने और इसके फायदे जान सकें।- एके वर्मा, सीएओ
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed