{"_id":"5be08d8ebdec22699e087540","slug":"191541442958-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों और रोडवेज बसों की सीटें फुल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों और रोडवेज बसों की सीटें फुल, यात्री परेशान
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। धनतेरस पर्व के दिन रोडवेज बसों और ट्रेनों में सीटें फुल रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुद्रपुर से लखनऊ, देहरादून और दिल्ली आदि शहरों को जाने वाले लोगों का ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं हो सका। इस कारण यात्रियों के बसों में सफर करने से काफी भीड़ रही। सोमवार को बाघ एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे देरी से पहुंची।
आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने सुरक्षा के मद्देनजर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान जारी रखा। उधर, रुद्रपुर रोडवेज डिपो से स्थानीय रूटों की बसों में भी यात्रियों को सीटों के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
इसका फायदा डग्गामार वाहनों और अन्य निजी वाहनों को मिला। रुद्रपुर डिपो से दिनभर टनकपुर, बनबसा, खटीमा, सितारंज आदि स्थानों के लिए लोगों ने निजी बसों और डग्गामार वाहनों में सफर किया। डग्गामार वाहन चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए तय किराये का डेढ़ से दोगुना अधिक किराया वसूला।