{"_id":"5af347094f1c1b3a0b8b90f5","slug":"191525892873-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक दिवस पर एक दर्जन फरियादियों ने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक दिवस पर एक दर्जन फरियादियों ने रखी समस्याएं
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस पर एक दर्जन फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें अधिकतर समस्याएं पंचायती राज और समाज कल्याण विभाग से संबंधित रहीं। हेमपुर इस्माइल निवासी हरवती पत्नी वीर सिंह ने पशुशाला के शेड के लिए सहायता दिलाने की मांग की।
सैनिक कॉलोनी निवासी खीम सिंह पुत्र जीत सिंह ने कहा कि नाली से आने वाला पानी उसके मकान के बराबर वाले खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। पानी निकासी न होने के कारण कॉलोनी में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। उसने पानी निकासी की मांग की। कुंडेश्वरा निवासी चुनचुन, कचनालगाजी के बलविंदर, लक्ष्मीपुर लच्छी की सुनीता सिंह, परमानंदपुर के अमजद अली, महेशपुरा के रामकुमार, खड़कपुर देवीपुरा के भीमप्रकाश और रविंद्र कुमार, गिन्नीखेड़ा की संतोष और प्रतापपुर की अनिता ने भी समस्याएं दर्ज कराईं।
समाज कल्याण अधिकारी ललिता रानी ने बताया कि सभी समस्याएं निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। शिविर में सहायक विकास अधिकारी जगदीश चंद्र पंत, अमित मेहरा, राजेंद्र सिंह गर्ब्याल, रामसुमझ सिंह, दीप्ति सागर, राकेश उपाध्याय और अनीस अहमद आदि थे।