{"_id":"5adcc9684f1c1ba1098b5ee0","slug":"191524418920-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल गुणवक्तायुक्त शिक्षा देकर सुधारें छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल गुणवक्तायुक्त शिक्षा देकर सुधारें छवि
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने में आ रही बाधाओं के समाधान के लिए रविवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों के महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए।
सीडीओ आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों से उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात को व्यवस्थित करने की मांग की। जिन विद्यालयों में आवश्यकता से अधिक अध्यापक तैनात हैं, उनका स्थानांतरण आवश्यकता वाले विद्यालयों में किया जाए।
सीडीओ ने कहा कि शिक्षा विभाग को अपनी बेहतर छवि बनाने के लिए विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया करानी होगी। विधायक निधि का 10 प्रतिशत बजट स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति के प्रश्न पर कहा कि इसके लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान डीईओ (बेसिक) रवि मेहता, बीईओ मतादीन गौतम, उप शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही, शिक्षक दीपक फर्त्याल, उमाशंकर उपाध्याय, गुलाब सिरोही, माया प्रकाश मिश्रा, जीपी रॉय, गायत्री पांडेय आदि थे।