फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रोडवेज बस डिवाइडर में चढ़ी, 11 यात्री चोटिल

रोडवेज बस डिवाइडर में चढ़ी, 11 यात्री चोटिल

Sun, 22 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस डिवाइडर में चढ़ी, 11 यात्री चोटिल
रुद्रपुर। टनकपुर से लुधियाना जा रही रोडवेज की बस काशीपुर बाइपास रोड में अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ने के बाद यूनिपोल में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और करीब 11 यात्री चोटिल हो गए। यात्रियों के मुताबिक चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने के साथ ही चोटिल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक यात्री को गंभीर चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को टनकपुर डिपो की बस संख्या यूके04पीए 1149 यात्रियों को लेकर लुधियाना के लिए रवाना हुई थी। रात करीब दस बजे काशीपुर बाइपास रोड पर बालाजी द्वार के सामने बस अचानक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद यूनिपोल में टकरा गई। बस की टक्कर से यूनिपोल भी तिरछा हो गया। अचानक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चोटिल यात्रियों में चीखपुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से यात्री सामान के साथ सुरक्षित बाहर आ गए। सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट मय फोर्स और सीपीयू कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने चोटिल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चोटिल यात्रियों में शांति देवी (40), गगन सिंह (52), मोहन सिंह (50), भास्कर जोशी (28), जयराम(18),सरस्वती (35), सूरज (21) निवासी महेंद्रनगर नेपाल, कुलदीप राय (35) निवासी जम्मू कश्मीर, सतविंदर कौर (42) निवासी लूूूधियाना, हरीश धामी (60) निवासी सितारगंज, चांदनी (25) निवासी डाना पठौल चंपावत शमिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से गगन को गंभीर चोटें आई हैं। यात्रियों ने बताया कि चालक ने बनबसा में शराब पी थी और वह बहुत तेज बस चला रहा था। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। बस को सड़क से हटाकर कब्जे में लिया जाएगा। इधर रुद्रपुर डिपो के एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि यात्रियों को गन्तव्य तक छोड़ने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed