फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   उद्यमियों को उत्पादन में गुणवता सुधारने के दिये टिप्स

उद्यमियों को उत्पादन में गुणवता सुधारने के दिये टिप्स

Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों को उत्पादन में गुणवता सुधारने के  दिये टिप्स
रुद्रपुर। काशीपुर रोड भगवानपुर स्थित रुद्रपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी संस्थान में बुधवार को क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की ओर से उत्पादन में गुणवत्ता विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गुणवत्ता को सुधारने के लिए विभिन्न उपाय के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ टाटा मोटर्स उत्पादन हेड चिनमय राय, एचआर हेड हेमंत कुमार, क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के बीएन सक्सेना, जेके कौशिक, आरआईटी के चेयरमैन अतुल बंसल एवं प्रधानाचार्य एएन वर्मा, डीन एसएस यादव ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना से विभिन्न कंपनियों के 450 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चिनमय राय ने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्वालिटी सर्किल जैसी तकनीक से हर वर्ग के कर्मचारी की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने में सहभागिता होती है। टोयोटा जैसी कम्पनियां, जिन्होंने ऐसी तकनीक को अपनाया और आज विश्व में सबसे बेहतर उत्पादों के लिए मशहूर है। सभी प्रतिभागियों को क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया की ओर से पुरस्कृत किया गया। आरआईटी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहां अरुण शर्मा, निखिलेश शांदिल्या, नफीस अहमद, मोहित सिंह, हिमांशु जोशी, अवधेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed