फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आवासहीन गरीबों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ - डीएम

आवासहीन गरीबों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ - डीएम

Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आवासहीन गरीबों को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ - डीएम
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक हुई। डीएम ने कहा इस योजना का लाभ आवासहीन जरूरतमंदों को अवश्य मिले। इसमे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा अधिकारी इस कार्य को पारदर्शिता से करें ताकि आवासविहीन लोगों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक मे सितारगंज की ईओ सरिता राणा और किच्छा की ईओ प्रतिभा कोहली के न पहुंचने पर डीएम ने एडीएम को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

डीएम ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी देने के लिए 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मे नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं वार्ड मेंबरों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 14 और 15 जुलाई को सभी नगर पंचायत अपने क्षेत्रों के वार्डों मे कैंप लगाएं। आवेदक अपने फार्म 16, 17 और 18 जुलाई को अपने संबंधित नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के कार्यालय मे जमा कर सकते है। काम में पारदर्शिता रखने के लिए रुद्रपुर नगर निगम के लिए एडीएम प्रताप सिंह शाह और काशीपुर नगर निगम के लिए एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

बैठक मे एडीएम प्रताप सिंह शाह, जगदीश चंद्र कांडपाल, मुख्य नगर आयुक्त दीप्ति वैश्य, उत्तम सिंह चैहान, उपजिलाधिकारी रोहित मीणा, प्रशिक्षु आईएएस मीरा मीडा, ईओ मोहम्मद इस्लाम, हरिचरन सिंह, जगदीश चंद्रा, नरेंद्र कुमार, नजर अली, डीके तिवारी, फईम खां, स्थानीय निकाय सहायक रमेश चंद्र आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed