{"_id":"5a872af24f1c1b4f588b8fa0","slug":"181518807794-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशा कंपनी के मामले में नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशा कंपनी के मामले में नहीं हुई सुनवाई
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशा कंपनी के मामले में नहीं हुई सुनवाई
रुद्रपुर। सिडकुल में सील की गई तोशा कंपनी को लेकर एडीएम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इसकी वजह एडीएम के बैठकों में व्यस्त रहना रहा। माना जा रहा है कि एडीएम कोर्ट में सुनवाई में कंपनी को राहत मिल सकी है। बता दें कि सिडकुल स्थित तोशा कंपनी पर एसबीआई लुधियाना की साढ़े पांच करोड़ रुपयों की देनदारी थी। पिछले हफ्ते प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कंपनी का उत्पादन बंद कराकर सील कर दिया था।
बैंक प्रबंधन ने कंपनी में ताला जड़कर इसकी नीलामी की तिथि 28 फरवरी तय कर दी थी। मामले में फैक्ट्री प्रबंधन ने बैंक अधिकारियों पर एक पक्षीय फैसला करने का आरोप लगाते हुए एडीएम वित्त प्रताप शाह की कोर्ट में वाद दायर किया था।
शुक्रवार को इस मामले को लेकर सुनवाई होनी थी। बताया जा रहा है कि बैंक अधिकारियों ने मामले में प्रबंधन का पक्ष नहीं सुना था। इस वजह से कोर्ट की सुनवाई में प्रबंधन को लाभ मिल सकता है। लेकिन एडीएम वित्त शाह के बैठकों में व्यस्त रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी है। एडीएम शाह ने बताया कि अगली तय तिथि पर मामले की सुनवाई की जाएगी।