{"_id":"5a70c3764f1c1bef7b8b4793","slug":"181517339510-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली में पिछड़े तो निलंबन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली में पिछड़े तो निलंबन होगा
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने तहसील कार्यालय में राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने वसूली की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फरवरी माह में 90 प्रतिशत वसूली न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर फरवरी माह का वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन के कड़े निर्देशों के बावजूद जनवरी के अंत तक सिर्फ 35 प्रतिशत राजस्व वसूली हो सकी है। मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने तहसील कार्यालय में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयकर व बैंक ऋण के 47 बड़े बकायदारों के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए। साथ ही वसूली के लिए बकाएदारों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि फरवरी माह में 90 प्रतिशत राजस्व वसूली न होने पर सभी संबंधित अधिकारियों व संग्रह अमीनों का वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा। इसके अलावा वसूली में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। वहां तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार जर्नादन गौड़, डब्ल्यूबीएन पंकज सक्सेना, संग्रह अमीन राम भरोसे, घनश्याम, महिपाल, बेगराज, भूपेंद्र, जगदीश आदि थे।