फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   18 years old youth will vote first time on valantine day.

इस बार वैलेंटाइन डे युवाओं के लिए होगा यादगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
18 years old youth will vote first time on valantine day.
भास्कर सिंह - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। जहां एक ओर युवा वैलेंटाइन डे वीक मना रहे हैं तो वहीं 18 आयु वर्ग के युवाओं में 14 फरवरी को मतदान करने के लिए काफी उत्साह है। युवाओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव में अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए उनकी ओर से किया गया मतदान यादगार होगा क्योंकि वैलेंटाइन डे का युवाओं में खासा क्रेज होता है। उसी दिन उनके द्वारा पहली बार मतदान करना यादगार होगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं युवाओं में पहली बार अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि के पक्ष में मतदान करने का उत्साह है। ऐसे युवाओं का कहना है कि 14 फरवरी को उनके द्वारा मतदान करना एक यादगार बन जाएगा, क्योंकि उसी दिन वैलेंटाइन डे भी है। उनका कहना है कि वैसे एक बार को शायद याद नहीं रहता कि उन्होंने पहली बार कब मतदान किया था लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा मतदान करना जेहन में रहेगा।
विज्ञापन

पहली बार मतदान करने वाले कई स्कूली छात्र-छात्राओं ने बताया वह अब तक परिजनों से देखते और सुनते थे कि ईवीएम में विधायक का नाम व उसका चुनाव चिन्ह अंकित होता। उसके पास बना बटन दबाने से उनका मतदान हो जाता है लेकिन इस बार वह स्वयं मतदान केंद्र पर जाकर ईवीएम में बटन दबाएंगे। कहा कि वह इस बार अपना मतदान करने के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे ताकि साथियों को पता चल जाएं कि उन्होंने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा बोले :
-मुझे बहुत खुशी है कि मैं वैलेंटाइन डे के दिन पहली बार मतदान करके इसे यादगार बनाऊंगा। यदि और कोई मतदान की डेट होती तो शायद मुझे याद नहीं रहता है कि पहली बार कब और किस तारीख को मतदान किया था।
आर्यन यादव, छात्र
-लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मतदान करना मेरे लिए खास होगा। 14 फरवरी को मतदान को लेकर बहुत खुशी है कि मुझे अपने मनपसंद पार्टी प्रत्याशी को मतदान करने का मौका मिलेगा। साथ ही इसे यादगार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड करूंगा।

राम यादव, छात्र
-मैं तो मतदान करने के बाद सेल्फी लेकर अपनी फेसबुक और व्हाट्सएप की डीपी पर अपलोड करूंगा ताकि यह पल मेरे लिए यादगार हो। मेरे साथियों को पता चलेगा कि मैंने भी मतदान किया है।
भास्कर सिंह, छात्र

राम यादव

राम यादव- फोटो : KASHIPUR

आर्यन यादव

आर्यन यादव- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed