फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   18 thousand farmers of the district are debtors of Rs 94.48 crore

जिले के 18 हजार किसान 94.48 करोड़ के कर्जदार

Sat, 17 Jun 2017 11:54 PM IST
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 17 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
18 thousand farmers of the district are debtors of Rs 94.48 crore
farmer

विज्ञापन
ऊधम सिंह नगर जिले में छोटी, बड़ी जोत के 18 हजार से अधिक किसानों पर सहकारी बैंकों का 94.48 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालांकि सहकारी बैंकों की ओर से पिछले तीन साल में किसी भी कर्जदार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। 
सहकारी बैंकों के अमीन अपने स्तर से ही कर्जदार किसानों से वसूली कर रहे हैं। पिछले छह माह के भीतर सहकारी बैंकों ने 292 करोड़ रुपये का लोन जिले के किसानों में बांटा है, जबकि पूरे जिले में किसानों पर सहकारी बैंकों के लोन की बकायेदारी 94 करोड़ 48 लाख रुपये के लगभग है। प्रदेेश में कृषि उपज पैदा करने में अहम भूमिका निभाने वाले इस जिले के किसान भी कर्ज लेने में पीछे नहीं हैं। तराई में खेती के लिए अधिकतर किसानों को बैंकों से लोन लेना पड़ता है, लेकिन फसल को बाजार में बेचने के बाद किसान लोन चुकाने में भी पीछे नहीं हैं। सहकारी बैंकों ने छह माह के लोन की रिकवरी भी 61 फीसदी कर ली है। जिले में जिला सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं से जुड़े किसानों की संख्या 60 हजार है, जबकि इनमें सहकारी बैंक शाखाओं के सदस्यों पर लगा लोन 29240.12 लाख रुपये है। इनमें बड़ी जोत के किसान सदस्यों पर लोन 9616.85 है जबकि लघु एवं सीमांत किसानों पर लोन की राशि 19623.27 लाख रुपये है। इसमें पूरे जिले से बकायेदार सदस्यों की संख्या 18341 है। इनमें बकायेदार किसानों पर लोन की राशि 9448.96 लाख है। 
विज्ञापन



तहसील    बकाया सदस्य सं.    बकाया ऋण    ऋण बड़ी जोत    ऋण छोटी जोत    कुल ऋण
विज्ञापन
विज्ञापन

1.    खटीमा    1641    756.87 लाख    1058.22 लाख    2703.30 लाख    3761.52 लाख
2.     सितारगंज    4268    1999.56 लाख    1461.08 लाख    2437.61 लाख    3898.69 लाख
3.    किच्छा    1066    547.32 लाख    995.88 लाख    2032.09 लाख    3027.97 लाख
4.    रुद्रपुर    562    315.54 लाख    580.42 लाख    1148.35 लाख    1764.77 लाख
5.    गदरपुर    3210    1818.48 लाख    1658.82 लाख    3348.82 लाख    5043.64 लाख
6.    बाजपुर    3241    2008.85 लाख    2102.39 लाख    3922.70 लाख    6025.09 लाख
7.    काशीपुर    2297    1158.91 लाख    1090.20 लाख    2224.55 लाख    3314.75 लाख
8.    जसपुर    2156    843.43 लाख    790.40 लाख    1613.06 लाख    2403.54 लाख
कुल योग    18341    9438.96 लाख    9616.85 लाख    19623.27 लाख    29240.12 लाख



बैंक से संबद्ध समितियों और समितियों से सदस्य कृषकों को वित्तपोषण किया जाता है। समितियां सदस्यों से संग्रह अमीन, कर्मचारियों के सहयोग से लोन की वसूली करती हैं। लगभग तीन वर्षों से जिले के बकायेदार कृषकों पर बैंक की ओर से कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। मई 2017 तक बैंक के ऋण की 61.44 फीसदी वसूली हुई है। वसूली में कमी आने का मुख्य कारण नोटबंदी और कृषकों में ऋण माफी की अपेक्षाएं हैं। तराई के किसान ऋण चुकाने में ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। 
- सुभाष बेहड़, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि. ऊधमसिंह नगर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed