{"_id":"6157606d8ebc3e0bc5795f33","slug":"18-plants-planted-in-the-name-of-18-gotras-of-agrakul-rudrapur-news-hld439967549","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रकुल के 18 गोत्रों के नाम पर रोपे 18 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रकुल के 18 गोत्रों के नाम पर रोपे 18 पौधे
विज्ञापन
रुद्रपुर। महाराज अग्रसेन जयंती सप्ताह उत्सव की शुरुआत प्रकृति पूजन के साथ हुई। शुक्रवार को अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री अग्रवाल धर्मशाला में 18 गोत्रों के नाम से 18 पौधे लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। संयोजक शुभम गर्ग और अभि अग्रवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह के पहले दिन अग्रकुल के 18 गोत्रों ऐरन, बंसल, बिंदल, भंदल, धारण, गर्ग, गोयल, गोयन, जिंदल, कंसल, कुच्छल, मधुकुल, मंगल, मित्तल, नागल, सिंघल, तायल तथा तिंगल के नाम पर 18 पौधे धर्मशाला परिसर में लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी के बीच प्रकृति के कण-कण के प्रति आदर का भाव जगाना है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुगटा ने अग्रवाल युवा संगठन को इस आयोजन की बधाई दी।
अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जिंदल ने महाराज अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। महामंत्री विनय बंसल ने बताया कि अग्रसेन जयंती सप्ताह पूरे उत्साह और कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा। वहां पर अग्रवाल सभा के महामंत्री कुशल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बंसल, श्रीकृष्ण मित्तल, नितेश गुप्ता, हेमन्त गर्ग, सीए सूरज अग्रवाल, विकास जिंदल, श्रीओम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।