फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   18 people corona positive.

18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
18 people corona positive.
रुद्रपुर में कंटेनमेंट जोन की संस्तुति को लेकर निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें सबसे अधिक छह संक्रमित बाजपुर के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में मिले 18 कोरोना संक्रमितों में से दो लोगों की रिपोर्ट एंटीजन किट से की गई जांच में पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि किच्छा में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें दो की जांच आरटीपीसीआर और दो की जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से आई है। जबकि बाजपुर में छह, रुद्रपुर में पांच, काशीपुर में दो और खटीमा में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इन सभी की जांच आरटीपीसीआर से की गई थी। डॉ. खन्ना ने कहा कि सभी संक्रमितों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जिले की सभी सीमाओं पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही जिलेवासियों से कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में चार कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद रुद्रपुर में चार कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश की है। विभाग ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस और ओमेक्स कालोनी में आठ लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के साथ लोगों से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करने को कहा गया। निरीक्षण के बाद एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना की ओर से चार कंटेनमेंट जोन बनाने की संस्तुति की गई, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। एसीएमओ ने कंटेनमेंट जोन की सिफारिश की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed