फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   18 crores released to execute the plan.

काशीपुर में प्रदूषण नियंत्रण एक्शन प्लान के क्रियान्वयन को 18 करोड़ नौ लाख मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
18 crores released to execute the plan.
अपर मुख्य सचिव/ पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के अध्यक्ष आनंदवर्धन की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे ईट भट्ठों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए काशीपुर के लिए तय संस्था आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ की सलाह से कार्य करें। काशीपुर में प्रदूषण नियंत्रण एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के लिए 18.9 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि काशीपुर में आमजन के लिए वायु गुणवत्ता को प्रदर्शित करने के लिए मुख्य चौराहों पर डिस्प्ले लगाना सुनिश्चित करें। काशीपुर निगम को निर्देश दिए कि पर्यावरण प्रकोष्ठ का गठन जल्द करें ताकि क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्राथमिकता तय करते हुए कार्य किए जा सकें। पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के लिए काशीपुर निगम के लिए 18.9 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है और तीन करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की ईंधन नीति का अनुपालन कराने और प्रतिबंधित ईंधनों का उपयोग करने वाले औद्योगिक संस्थानों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू ने बताया कि हरेला पर्व पर जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण की कार्ययोजना बनाई गई है। पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए काशीपुर निगम को आवश्यक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर औद्योगिक संस्थानों का औचक निरीक्षण करें ताकि प्रतिबंधित ईंधन के उपयोग पर अंकुश लगाया जा सके। वहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी, महाप्रबंधक उद्योग चंचल बोहरा, एआरटीओ असीत कुमार झा, उप निदेशक खनन दिनेश कुमार, एसडीओ जगमोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed