{"_id":"5cb8c7c3bdec2262650b1d0a","slug":"171555613635-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को धोखे में रखकर युवक ने रचा ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को धोखे में रखकर युवक ने रचा ली दूसरी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के मंदिर में शादी रचाकर एक युवक ने चार साल तक प्रेमिका का यौन शोषण किया। आरोप है कि उसने धोखे में रखकर दूसरा विवाह कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह मामला काउंसलिंग के लिए महिला हेल्प लाइन को सौंपा गया है।
धामपुर (बिजनौर) निवासी एक युवती चार वर्ष पूर्व जसपुर के एक होटल में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात आईटीआई थाने के ग्राम मुकंदपुर निवासी युवक से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में उसने कहा कि युवक का उसके घर आना-जाना था। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद युवक ने उसे काशीपुर की मधुवन नगर कॉलोनी में किराए का मकान दिलवा दिया, जहां वह उसके साथ पत्नी की हैसियत से रहने लगी। बाद में वह घर ले जाने की बात पर झांसा देता रहा।
चार अप्रैल को वह अपने जीजा को लेकर उसके कमरे पर आया और बोला कि उसके जीजा आर्मी में हैं। वह ट्रेनिंग पर जा रहे हैं। इस दौरान वह मंदिर में रचाई गई शादी के फोटोग्राफ व अन्य सामान लेकर चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। उसने जब जानकारी कि तो पता चला कि 12 मार्च को उसने किसी अन्य युवती से दूसरा विवाह कर लिया है। आईटीआई थाने के उपनिरीक्षककैलाश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल काशीपुर और जसपुर क्षेत्र का होना बताया है। यह प्रकरण काउंसलिंग के लिए महिला हेल्प लाइन को भेजा गया है।