फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े कथित मां-बेटे

मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े कथित मां-बेटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
मकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े कथित मां-बेटे
काशीपुर। मकान में हिस्से के लिए युवक ने एक महिला पर सगी मां होने का दावा ठोक दिया। कहा कि यह साबित करने के लिए वह डीएनए टेस्ट कराने को तैयार है। उधर, महिला ने अपना राशन कार्ड दिखाते हुए युवक को पुत्र मानने से साफ इनकार कर दिया। कोतवाली में दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे के समर्थन में पुलिस के समक्ष दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोई समाधान न निकलने पर पुलिस ने मामला अदालत में सुलझाने का सुझाव देकर उन्हें कोतवाली से लौटा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कचनालगाजी निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह अपने दो बेटों के साथ अपने मकान में रहती है। उसका एक बेटा मजदूरी करता है और वह खुद भी एक फैक्ट्री में श्रमिक है। दस दिन पहले उसकी बहन का बेटा अपनी पत्नी को साथ लेकर मेहमानदारी में उसके घर आया। इस दौरान वह और उसकी पत्नी मकान में हिस्सा मांगने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों उसके साथ मारपीट और गालीगलौज पर उतर आए। पुलिस ने आरोपी दंपति को कोतवाली बुलाया तो युवक ने महिला को अपनी मां बताते हुए कहा कि वह उसे और उसकी पत्नी को साजिश के तहत घर से निकालना चाहती है। इस पर महिला ने अपना राशन कार्ड और गैस की पासबुक दिखाई। राशन कार्ड में महिला के अलावा उसके दो पुत्रों के नाम अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, युवक ने अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड दिखाया, जिसमें पिता के कालम में महिला के पति का नाम अंकित होना पाया गया। उसने कहा कि महिला उसकी सगी मां है, इसके लिए वह ीएनए टेस्ट भी कराने को तैयार है। इससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में आपस में बहस होती रही। बाद में पुलिस ने अदालत में जाने का सुझाव देते हुए उन्हें कोतवाली से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed