फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हड़ताल जैसा कदम उठाने से बचें अधिवक्ता : न्यायमूर्ति धूलिया

हड़ताल जैसा कदम उठाने से बचें अधिवक्ता : न्यायमूर्ति धूलिया

Mon, 29 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल जैसा कदम उठाने से बचें अधिवक्ता : न्यायमूर्ति धूलिया
काशीपुर/बाजपुर। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने रविवार को बार कार्यकारिणी कार्यालय का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति धूलिया ने अधिवक्ताओं को हड़ताल से बचने की नसीहत दी। कहा कि हड़तालों से वादकारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


अधिकारियों को भी अधिक छुट्टियां लेने से बचना चाहिए। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया।

बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत काशीपुर बार एसोसिएशन से जुड़े रहे थे। इस बार एसोसिएशन की गरिमा बड़ी है। वहीं, बार पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति से यहां एक दिवसीय जिला जज कैंप, पूर्णकालिक परिवार न्यायालय, पॉक्सो कैंप व रेलवे मजिस्ट्रेट का एक दिवसीय कैंप लगाने की मांग की।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति धूलिया ने मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि काशीपुर में परिवार न्यायालय में वादों की काफी अधिक संख्या है। यहां नियमित कोर्ट लगाने की सिफारिश की जाएगी। न्यायमूर्ति ने बार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी, राजवीर सिंह खोखर, विषेश्वरनाथ अग्रवाल, इंदर सिंह, ओमप्रकाश अरोरा, शैलेंद्र मिश्रा, अशोक शर्मा, गुलाम साबिर सिद्दीकी, टैक चंद, साधु सिंह, जयनंदन अग्रवाल, नंद किशोर बिरमानी, अनूप चतुर्वेदी, अफसर अली, रामकुमार शर्मा, रामकुंवर सिंह चौहान, मोहम्मद हनीफ आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शास्त्रीय संगीत पर स्वागत गीत गाने वाली बालिका अदिति को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रीतू शर्मा, श्रम न्यायाधीश नितिन शर्मा, अपर जिला जज ओम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, बार एसोसिएशन के सचिव गिरजेश खुल्बे, सिंधु आकाश, संजीव आकाश, अजीत शाह, ओम प्रकाश, शुभम सिंघल आदि थे।
उधर, बाजपुर में हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने रविवार को बाजपुर सिविल कोर्ट का निरीक्षण कर न्यायालय के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। यहां भी उन्होंने अधिवक्ताओं को हड़ताल नहीं करने का पाठ पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। एसडीएम कोर्ट को तहसील में शिफ्ट किए जाने पर भी विमर्श किया।


वहां सिविल जज पारूल थपलियाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलवंत उप्पल, सचिव विजय गर्ग, एसडीएम विवेक प्रकाश, संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, मानव शर्मा, गुलाम हुसैन, इकबाल, अशोक उप्पल, मेहरबान, विकास कश्यप, हीरा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed