फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   170 presiding officers ready to vote

Udham Singh Nagar News: 170 पीठासीन अधिकारी मतदान के लिए तैयार

Sun, 24 Mar 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
170 presiding officers ready to vote
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर 170 पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को ईवीएम का व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धांतिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया की जानकारी दी और हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन सभागार में हुए प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रक्रिया अति महत्वपूर्ण है। जो भी शंका हो, उनका समाधान प्रशिक्षण में ही कर लें जिससे मतदान दिवस पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मतदान पार्टियां मतदेय स्थल पर पहुंचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगी। मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना है। उसके बाद निर्धारित समय पर मतदान चालू किया जाए। मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की सामग्री कतई न लगने दें।
विज्ञापन

मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र व आयोग से मान्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण करें और उनका नामावलियों से मिलान कराकर मतदान कराएं। प्रशिक्षण में प्रथम चरण के ईवीएम प्रशिक्षण से गैरहाजिर पीठासीन व मतदान अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। वहां नोडल निर्वाचन मनीष कुमार, नोडल प्रशिक्षण नरेश चंद्र दुर्गापाल, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सीईओ केएस रावत, डीईओ हरेन्द्र मिश्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed