Uttarakhand : सीएम का विरोध करने जा रहे 17 कांग्रेसी गिरफ्तार, एमएनए को हटाने के सुर तेज
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेसियों ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए। अम्बेडकर पार्क में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने नगर निगम के एमएनए जयभारत सिंह को हटाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।
नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद की अगुवाई में एमएनए को हटाने की मांग को लेकर पार्षदों ने धरना दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी देने वालों में नगर महामंत्री राजीव कामरा पार्षद मोहनखेड़ा, सचिन मुंजाल छैला लाल राठौर, पवन वर्मा, महामंत्री विकास मलिक, विजेंद्र कोली, सोनू चौहान,आनंद शर्मा, रोहित अरोड़ा आदि थे।
इधर डीडी चौक में मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, सुशील गाबा सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं एमएनए को हटाने की मांग को लेकर डीडी चौक में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एमएनए को हटाने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने मेयर रामपाल सिंह को सुशील चौहान अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।