फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   किसान यूनियन प्रधानमंत्री का विरोध करेंगी

किसान यूनियन प्रधानमंत्री का विरोध करेंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान यूनियन प्रधानमंत्री का विरोध करेंगी
काशीपुर/बाजपुर। भाकियू ने प्रधानमंत्री मोदी के रुद्रपुर में होनी वाली जनसभा का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


काशीपुर में सोमवार को भाकियू के जिला महामंत्री वलजिंदर सिंह संधू ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दो साल में दोगुनी करने की घोषणा से किसानों को भ्रमित किया। कहा कि किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान रुद्रपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री की जनसभा का विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वैच्छिक फसल बीमा लागू कर किसानों का शोषण कर रही है। बताया कि फसल बीमा योजना में किसान जिन बैंकों से ऋण लेता है बाद में बिना किसान की सहमति के बीमा की किस्त काट ली जाती है। सरकार ने ट्यूबवेल के बिलों, ट्रैक्टर-ट्राली, कृषि उपकरणों की खरीद में जीएसटी पर कोई छूट नहीं दी। संधू ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू नहीं की।


इधर, बाजपुर में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर 14 फरवरी को रुद्रपुर में पीएम मोदी का विरोध करने की चेतावनी दी है। एसडीएम की गैरमौजूदगी में पेशकार पवन कुमार को ज्ञापन देने वालों में दलजीत सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह, अजीत प्रताप रंधावा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed