{"_id":"5b4e38d94f1c1b3b5a8b56e7","slug":"161531853017-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेक्ट्रम मॉल में ओपीडी आपके द्वार 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेक्ट्रम मॉल में ओपीडी आपके द्वार 20 से
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। जरूरतमंदों के द्वार पर उजाला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं लगातार दस्तक दे रही हैं। जून में काशीपुर, रामनगर और बाजपुर में ‘ओपीडी आपके द्वार’ की सफलता के बाद उजाला अस्पताल एक बार फिर शहर में लोगों को ओपीडी शिविर की सुविधा देने जा रहा है। स्पेक्ट्रम मॉल में 20 और 21 जुलाई को ओपीडी शिविर लगेगा। महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर रोगियों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचे और दवाएं वितरित की जाएंगी।
कोर्ट रोड स्थित रामलीला गेट के सामने स्पेक्ट्रम मॉल में उजाला अस्पताल का ओपीडी कैंप 20 जुलाई को सुबह 10 से शुरू होगा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श एवं जरूरी दवाएं दी जाएंगी। ओपीडी कैंप का लाभ पाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा।
ओपीडी में उदर, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्म रोग, लीवर (यकृत), अलसर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। कैंप में सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी (तीन माह की ब्लड शुगर) टेस्ट भी किए जाएंगे। इसके अलावा चिकित्सक के परामर्श पर ही ईसीजी की जाएगी। उजाला अस्पताल के ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में इलाज कराने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष रियायत दी जाएगी।