{"_id":"5a5511404f1c1b40198b5c6d","slug":"161515524416-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रूट की 16 रोडवेज बसें पहुंची लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रूट की 16 रोडवेज बसें पहुंची लेट
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तराई के साथ ही दिल्ली और यूपी में पड़ रहे घने कोहरे ने रोडवेज बसों की रफ्तार कम कर दी है। मंगलवार को दिल्ली रूट की 16 बसें अपने तय समय से कई घंटे देरी से पहुंची। रोडवेज प्रबंधन भी बसों के संचालन के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इससे रोडवेजकी आय भी प्रभावित हुए।
तराई में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रुद्रपुर बस स्टेशन पर सुबह से ही सैकड़ों की कड़ाके की ठंड में दिल्ली, देहरादून आदि रूटों की बसों का इंतजार करते रहे। दिल्ली से लौटने वाली बसों के कोहरे के चलते कई घंटे देरी से पहुंची, जिससे लंबे रूट को जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। बस अड्डा परिसर में अलाव न जलने के कारण यात्री घंटो ठिठुरते रहे। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक, रुद्रपुर डिपो की 79 बसों में से 20 का दिल्ली रूट पर संचालन होता है। सोमवार शाम दिल्ली के लिए 16 बसें रवाना हुई थीं। बसों को मंगलवार तड़के दो बजे रुद्रपुर स्टेशन पहुंचना शुरू होना था, लेकिन कोहरे के कारण एक भी बस सही समय पर नहीं पहुंचीं। सभी 16 बसें ढाई घंटे से छह तक विलंब से पहुंचीं। बसों के विलंब से होने स्थानीय रूटों के यात्रियों की अन्य निजी वाहनों से सफर करने से रोडवेज की दैनिक आय भी घट रही है। सोमवार को रुद्रपुर डिपो की दैनिक आय सिर्फ 25 हजार रुपये रही। बस स्टेशन प्रभारी निशा सक्सेना ने कहा कि कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
आज कम रहेगा कोहरा
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को तराई का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में 77 प्रतिशत आर्द्रता रही। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि ठंड काफी रहेगी।