{"_id":"5a4bd2314f1c1bcd6d8b78b3","slug":"161514918449-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेवभूमि व्यापार मंडल के चुनाव कल, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेवभूमि व्यापार मंडल के चुनाव कल, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर इकाई के लिए पहली बार हो रही चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जीजान से जुटे हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए सीधी टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान में 1050 लोग वोट दे सकेंगे।
नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब अध्यक्ष पद के लिए डॉ. कुलवंत सिंह, राजेश नारंग, महामंत्री पद पर प्रसन्नजीत शाह, संजू बजाज के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कुलवंत सिंह को जहां कांग्रेस का खुला समर्थन प्राप्त है, वहीं राजेश नारंग को भाजपा का समर्थन बताया जा रहा है। जहां कुलवंत के समर्थन में कांग्रेसी खुलकर प्रचार कर रहे है, वहीं राजेश के समर्थन में भाजपा के लोग अंदर खाने प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी है। पहली बार व्यापार मंडल के चुनाव में लाउडस्पीकर का प्रयोग हो रहा है। महामंत्री पद के दोनों प्रत्याशी भी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया का भी जमकर प्रयोग किया जा रहा है। मगर जीत का ताज किसके सिर सजेगा, वह चार जनवरी की शाम को ही पता चल सकेगा।