{"_id":"596bb8444f1c1b0e5e8b46f8","slug":"161500231748-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुंडेश्वरी में भी पहुंचेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कुंडेश्वरी में भी पहुंचेगी रोडवेज बस
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा मुहैया कराने के लिए परिवहन निगम एक बस चलाने जा रहा है। इसका सर्वे हो चुका है। शीघ्र ही रोडवेज बस कुंडेश्वरी रूट से यात्रियों को लेकर आएंगी।
काशीपुर से करीब आठ किमी दूर कुंडेश्वरी क्षेत्र पड़ता है, जिसमें कई गांव शामिल है। अब तक कुंडेश्वरी क्षेत्र के यात्रियों को पहले से काशीपुर आना पड़ता है। इसके बाद वह रोडवेज बस पकड़ते थे। परिवहन निगम ने इस रूट में एक 48 या 52 सीटर रोडवेज बस चलाने की योजना तैयार की है। इसका सर्वे हो गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य निगम की आय में वृद्धि करना है। यह बस काशीपुर रोडवेज डिपो से बाजपुर मार्ग स्थित जैतपुर मोड़ से होते हुए कुंडश्वरी, ढकिया, महादेव नगर, जुड़का, भीमनगर, केलामोड़ से डिपो वापस पहुंचेगी। इस मार्ग पर रोडवेज बस चलाने के लिए लंबे समय से मांग चली आ रही थी। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने परिवहन केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से कई संबंध अनुरोध किया था। एक सप्ताह पूर्व मंत्री आर्य ने डिपो अधिकारियों को आदेश दिया था।
विज्ञापन
केबिनेट मंत्री के आदेश पर ग्रामीणों को रोडवेज बस सेवा सुविधा मुहैया कराने के लिए एक बस चलाई जा रही है, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। पहले बस सुबह और शाम में चलाई जाएगी। आय अधिक आने पर फेरो की संख्या बढ़ाएंगे। प्रक्रिया सफल रही तो अलीगंज मार्ग, बैलजुड़ी मार्ग पर बस चलाने की योजना बनाई जाएगी। बस भेजने के एआरएम अनिल कुमार सैनी को निर्देश कर दिए हैं। - कुशीराम आरएम परिवहन निगम, हल्द्वानी