{"_id":"61d49d8606e444779c2fc31a","slug":"16-children-will-got-admission-rudrapur-news-hld4499544142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनने वाले 16 बच्चों को स्कूलों में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा बीनने वाले 16 बच्चों को स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
रुद्रपुर में उपहारों के साथ बच्चे।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन आगाज का स्थापना दिवस मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ सादगी से मनाया गया। इस दौरान बच्चों को स्वेटर, कॉपी, पेंसिल, मास्क और स्कूल बैग उपहार स्वरूप दिए गए। साथ ही जरूरतमंद अभिभावकों को कंबल बांटे गए।
संचालिका गायत्री पांडेय ने कहा कि मिशन आगाज की स्थापना तत्कालीन डीएम अक्षत गुप्ता ने वर्ष 2016 में की थी। इसका उद्देश्य कूड़ा बीनने और भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस बार अभियान के तहत 10 बालिकाओं और छह बालकों को चिह्नित किया गया है।
इन बच्चों की उम्र छह से 14 वर्ष के बीच है। यह बच्चे स्कूल में नहीं पढ़ते थे। शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद इन बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाए जाएंगे। वहां पर समाज सेविका किरन अदलखा, इंदिरा प्रियदर्शनी, नयनतारा, सुशीला देवी, शमशाद बेगम, रुखसाना, मतीन आदि थे।