{"_id":"5ceed9e3bdec2207114c09a8","slug":"15591572671-sitarganj-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयापुर में स्टोन क्रशर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयापुर में स्टोन क्रशर का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज के रसोइयापुर गांव में स्टोन क्रशर लगाने के खिलाफ ग्रामीण मुखर हो गए हैं। उन्होंने क्रशर की अनुमति न देने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर नियमों का उल्लंघन भी बताया।
बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम मनीष बिष्ट को ज्ञापन दिया। कहा कि रामा स्टोन इंडस्ट्रीज के नाम से गांव में क्रशर लगाया जा रहा है। जो गांव की आबादी और कैलाश नदी के किनारे पर स्थित है। कहा कि गांव को जाने वाला रास्ता भी संकरा है। अगर यहां क्रशर की स्थापना होती है तो सड़क से गुजरना भी दूभर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रशर लगाने से मानकों का भी खुला उल्लंघन होगा। वहां ज्ञान सिंह, दलवीर सिंह, हरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मेहर सिंह, गुरचरन सिंह, कमलजीत सिंह, चरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, अवतार सिंह, गुरबख्श सिंह, संतोख सिंह, सुखदेव सिंह आदि थे।