{"_id":"5ce987efbdec22073226396f","slug":"15588086099-sitarganj-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग फरार युवती ने रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग फरार युवती ने रचाया विवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में दस दिन पहले शक्तिफार्म के प्रेमी संग फरार युवती विवाह रचाने के बाद पति के साथ लौट आई और हाईकोर्ट के आदेश पर कोतवाली में पुलिस सुरक्षा की मांग करने पहुंचे। युवती के परिजनों की लाख मिन्नतों के बाद भी वह नहीं पिघली और पति के साथ जाने की रट लगाए रही। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया।
15 मई को शक्तिफार्म निवासी सूरज नगर की एक युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के विशेष समुदाय का होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। युवती के पिता की तहरीर पर तुरंत ही गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को युवती आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने के बाद कोतवाली आई और पुलिस को हाईकोर्ट से की गई पुलिस सुरक्षा की मांग का आदेश पकड़ा दिया। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने युवती को समझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और अपने पति के साथ ससुराल जाने की ही जिद पर अड़ी रही। इस पर कोतवाल ने दोनों को एसडीएम कोर्ट में बयान देने के लिए पेश किया। जहां से युवती पति के साथ ससुराल चली गई।