फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   फसल लहलहाने की जगह उड़ रही धूल

फसल लहलहाने की जगह उड़ रही धूल

Wed, 25 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
फसल लहलहाने की जगह उड़ रही धूल
काशीपुर। बारिश नहीं होने से धान रोपाई के लिए तैयार खेतों में धूल उड़ रही है। किसान सिंचाई के लिए नहरों के पानी और ट्यूबवेलों के पानी पर निर्भर रहता है लेकिन बारिश नहीं होने से तुमाड़िया डाम सूखा पड़ा है। इससे नहरों में पानी नहीं चल रहा है। वहीं गर्मी में जलस्तर गिरने से ट्यूबवेलों से पानी नहीं आ रहा है। कई किसानों ने धान की पौध लगाने के लिए खेतों की जुताई कर ली थी लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने से धान की पौध रोपाई नहीं हो पाई है। नर्सरी में खड़ी पौध भी बिना पानी के सूख गई।
विज्ञापन


कोट - वर्षा नहीं होने से अधिकतर किसान खेतों की जुताई के बाद भी धान की पौध की रोपाई नहीं कर पाए हैं। तुमड़िया जलाशय सूखने से नहरें भी सूख गई हैं। ट्यूबवेलों का जलस्तर भी गिरा है। - अरुण शर्मा, अध्यक्ष, किसान विकास क्लब
विज्ञापन


कोट- सिंचाई नहरों में पानी नहीं आने से खेत खाली पड़े हैं। लोग वर्षा के इंतजार में हैं, जिन खेतों में धान की फसल खड़ी होनी थी। वहां धूल उड़ रही है। - स्वामी दयाल कालड़ा, कुंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट - वर्षा नहीं होने से किसानों की स्थिति खराब है। लेकिन, अब किसानों ने वर्षा होने पर भी धान की रोपाई नहीं करने का मन बना लिया है। अब लगाई गई पौध में उपज कम होगी। - विशाल रावल, लालपुर कालोनी


कोट - वर्षा नहीं होने से सूखे की स्थिति हो गई है। किसान ने पौध की तैयारी पर ही काफी खर्च कर लिया है। वर्षा नहीं होने से खेत खाली पड़े हैं। - रमेश चंद्र सपरा, शिवराजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed