{"_id":"5adcd7c14f1c1b9d098b5f10","slug":"151524422593-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब आएगी पीएम आवास योजना की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब आएगी पीएम आवास योजना की सूची
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आए आवेदनों में से करीब साढ़े तीन हजार लोगों का चयन हो चुका है। लेकिन, चयनित व्यक्तियों के नामों की अभी तक नगर निगम में सूची चस्पा नहीं हुई है और न ही आवेदकों को जानकारी दी जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन प्रक्रिया की करीब तीन साल पहले शुरू हुई थी। आवासहीनों के चयन का काम एनजीओ को सौंपा था। काशीपुर नगर क्षेत्र से 3555 लोगों को आवास योजना के लिए चयन किया गया है। इसके तहत आवेदकों को 38 बैंकों से ऋण दिया जाएगा। नगर निगम में लाभार्थियों और उनको ऋण देने वाले बैंक की सूची चस्पा नहीं की गई है, न ही लोगों को जानकारी देने के लिए काउंटर खोला गया है।
मेयर ऊषा चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों के चयन के संबंध में उनको 20 अप्रैल को मौखिक जानकारी दी गई। सूची रविवार को उपलब्ध करानी थी लेकिन वह कहीं बाहर गई थी। इस वजह से उनको नहीं मिली।