{"_id":"6828e287b483b2fb420c8b9b","slug":"150-students-of-the-university-donated-blood-in-the-camp-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-124821-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शिविर में विवि के 150 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शिविर में विवि के 150 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन विवि चिकित्सालय में किया गया। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने किया। शिविर में 150 छात्र छात्राओं और संकाय सदस्यों ने रक्तदान किया। कुलपति डॉ. चौहान ने हाल ही कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के परिप्रेक्ष्य में भारतीय सेना को हर प्रकार से सहयोग करने और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा रक्तदान सेना की सच्ची सेवा है। रक्तदान एक सामाजिक कार्य है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए। इस दौरान एनसीसी के कर्नल शोमिर भटनागर, डॉ. एपी सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. श्वेता राय व चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक व सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन