{"_id":"64e3abffc498973242006e02","slug":"150-families-protest-for-electricity-sitarganj-news-c-234-1-shld1017-394-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हफ्ते भर से बिजली गुल, 150 परिवारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हफ्ते भर से बिजली गुल, 150 परिवारों ने किया प्रदर्शन
Mon, 21 Aug 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
हफ्ते भर से बिजली गुल, 150 परिवारों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिफार्म। एक हफ्ते से बिजली गुल होने के विरोध में टैगोरनगर के डेढ़ सौ परिवारों ने सिडकुल मार्ग पर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जेई के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया।
एक हफ्ता पहले वार्ड नंबर सात स्थित एक ट्रांसफार्मर के खराब होने से वहां की विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई थी। तीन दिन बाद ऊर्जा निगम कर्मियों के कहने पर मोहल्ले के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर टनकपुर से एक ट्रांसफॉर्मर लाकर लगाया। यह ट्रांसफार्मर भी कुछ घंटों में जवाब दे गया। सभासद देवाशीश पोद्दार ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। दो दिन बीतने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर महिलाओं और बच्चों सहित लोगों ने टैगोर नगर में सिडकुल मार्ग पहुंचकर ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने लोगों से धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन लोग समाधान होने तक धरने पर बैठे रहने की बात पर पड़े रहे। बाद में ऊर्जा निगम के जेई अमित मोर्य के शीघ्र ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर सभासद देवाशीश पोद्दार, विक्रम भंडारी, सुमित मंडल, सुजीत विश्वास, सुमित विश्वास, विश्वजीत आदि थे।
-कोट:-
सितारगंज में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था न होने की वजह से देरी हुई है। किच्छा से दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई है। जिसे रात ही लगाकर विद्युत व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।-अमित मौर्य, जेई शक्तिफार्म।