फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   150 drug addicts are lodged in Haldwani sub-jail

Nainital News: हल्द्वानी उपकारागार में 150 नशे के आदि हैं बंद, युवक इन खतरनाक वारदातों को दे रहे अंजाम

Fri, 19 Jul 2024 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

हल्द्वानी उप कारागार में वर्तमान में 1269 बंदी-कैदी बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार 150 ऐसे बंदी हैं जो स्मैक सहित अन्य नशा करते हैं। अधिकतर युवा नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं।

विज्ञापन
150 drug addicts are lodged in Haldwani sub-jail
ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हल्द्वानी में नशा करने वाला खुद के साथ परिवार को भी बर्बाद कर देता है। नशे के चंगुल में फंसने के बाद व्यक्ति लत पूरी करने के लिए चोरी, लड़ाई-झगड़ा और यहां तक कि हत्या करने तक से गुरेज नहीं करता है। नशा ऐसा जहर बन गया है कि जिसके चक्कर में कई युवा अपनी जवानी सलाखों के पीछे काट रहे हैं।

विज्ञापन

हल्द्वानी उप कारागार में वर्तमान में 1269 बंदी-कैदी बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार 150 ऐसे बंदी हैं जो स्मैक सहित अन्य नशा करते हैं। अधिकतर युवा नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। नशे के आदी युवा लड़ाई-झगड़ा, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के जुर्म में भी जेल आए हैं। जेल प्रशासन के अनुसार इन नशे के आदी बंदियों को काबू करना बड़ी सिरदर्दी रहता है। नशा नहीं मिलने के कारण कई बंदी दीवार पर सिर मारना, तोड़फोड़ आदि करने लगते हैं। दवाओं से इन्हें किसी तरह नियंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन

स्मैक के लिए चोरी के मामले भी कई बार प्रकाश में आए हैं। हल्द्वानी में दो महीने पहले चोरी के आरोप में पकड़े गए ऊधमसिंह नगर के युवक ने बताया कि वह स्मैक खरीदने के लिए चोरी करता था। वह चोरी के मामले में कई बार पकड़ा जा चुका है और जेल से छूटने के बाद फिर नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने लगता है। इसी तरह एक महीना पहले एक टेंपो वाला एक सैन्यकर्मी का कैंटीन का सामान लेकर भाग गया था। सीसीटीवी की मदद से पकड़ में आने के बाद उसने बताया कि चोरी किया सामान बेचकर स्मैक पी ली। उधर बस अड्डे में जेब काटने के मामले में पकड़ा गया एक युवक भी स्मैक का लती निकला। पीड़ित के शिकायत नहीं करने पर पुलिस नशे के आदी युवकों का शांतिभंग में चालान कर छोड़ देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: ठगों के मंत्रों में फंसे पंडित जी अंगूठी गंवा बैठे

बेरोजगार था सूरज
भाई के हमले में जान गंवाने वाला सूरज बेरोजगार था। पांच भाइयों में दूसरे नंबर के भाई सेना से सेवानिवृत्त है और चौथे नंबर के हरीश चंद्र जोशी सैन्यकर्मी हैं। पिता गिरीश चंद्र जोशी भी सेना से सेवानिवृत्त थे। सूरज की पांच बहनें है और सभी की शादी हो चुकी है।

बड़ा भाई बोला, वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत
मुकदमा दर्ज कराने वाले हरीश चंद्र जोशी वारदात को अंजाम देने वाले मनोज से छोटे हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि स्मैक के लती मनोज से घरवाले ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी परेशान थे। मनोज के हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से पूरा मोहल्ला दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed