{"_id":"571e695d4f1c1b350da915e0","slug":"140-women-pass-for-jailor-s-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दारोगा भर्ती में 140 महिलाएं पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस दारोगा भर्ती में 140 महिलाएं पास
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
दराोगा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस महिला दरोगा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने अपने दमखम का परिचय देते हुए शारीरिक दक्षता की परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन सामान्य वर्ग की 202 महिला अभ्यर्थियों ने दक्षता में प्रतिभाग किया। 400 में 198 अनुपस्थित थे। इसमें 140 पास हुए और 62 फेल हो गए। भर्ती को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले और अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की मौजूदगी में 3849 अभ्यर्थियों में से सामान्य वर्ग की 400 महिला अभ्यर्थियों ने पहले दिन शारीरिक दक्षता में मेहनत का दमखम दिखाया।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एसएसपी व एएसपी प्रत्येक शारीरिक दक्षता की वीडियोग्राफी व स्वयं घूम-घूमकर प्रक्रिया को जांचा। एसएसपी ताकवाले ने बताया कि सभी शारीरिक दक्षता देने के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी।
भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में सीओ राजेश भट्ट, मिथिलेश सिंह, लोकजीत सिंह, एसआई कुमकुम धानिक आदि मौजूद थे।