फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 thousand rupees looted from a woman after entering the shop

Udham Singh Nagar News: दुकान में घुसकर महिला से 14 हजार रुपये लूटे

Mon, 02 Jun 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
14 thousand rupees looted from a woman after entering the shop
नानकमत्ता। बाइक सवार दो युवकों ने रविवार शाम किराने की दुकान में घुसकर दुकान स्वामी महिला को डरा धमकाकर 14 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले लेकिन बाइक सवार युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

नगला टुकड़ी मार्ग पर ग्राम सुनखरी कला पुलिया के समीप पुष्पा देवी पत्नी घनश्याम की किराने की दुकान है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुष्पा देवी दुकान पर बैठी थी। तभी बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पुष्पा देवी को डरा धमकाकर आढ़ती को देने के लिए गल्ले में रखे 14 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बाइक सवार शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने 112 नंबर पर लूट की सूचना दी। लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed