फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   14 New Places for ANPR Camera

Udham Singh Nagar News: जिले में एएनपीआर कैमरे के लिए 14 और जगहें चिह्नित

Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 New Places for ANPR Camera
पहले चरण में चार जगहों पर लगे कैमरों से हो रहे ऑनलाइन चालान
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिले की सीमाओं पर चार जगह परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए एएनपीआर कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ई-चालान उनके मालिकों को भेजे जा रहे हैं। दूसरे चरण में 14 अन्य स्थान ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगानिशन (एएनपीआर) कैमरे लगाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। इन चिन्ह्ति जगहों पर परिवहन विभाग और राज्य कर विभाग के नोडल अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे करेंगे।
राज्य कर विभाग ने जिले में सर्वे के लिए उपायुक्त राज्य कर रजनीश यशवस्थी को नोडल अधिकारी नामित किया है। इसके साथ ही परिवहन मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में ई-चालान के लिए पांच परिवहन कर अधिकारियों एमडी पपनोई, जितेंद्र बिष्ट, श्वेता रौथान, अनुराधा पंत और प्रज्ञा पंत की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अभी यहां पर लगे हैं कैमरे
पुलभट्टा, सूर्या पुलिस चाैकी, रामपुर रोड रुद्रपुर और धर्मपुर जसपुर में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगानिशन (एएनपीआर) कैमरे लगाये गए हैं।
ऐसे काम करते हैं
एएनपीआर कैमरे एआई की मदद से काम करते हैं। इनका मुख्य काम रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को डिजिटलाइज करना है। कैमरों से नंबर प्लेट को डिजिटलाइज कर लाइव उनका डाटा एकत्र किया जाता है। इसमें फिटनेस, टैक्स के साथ ही बिना सीट बेल्ट, स्पीड पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही डग्गामार वाहनों पर भी कैमरों की मदद से चालानी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगाने की है योजना

गदरपुर के महतोष मोड़, गदरपुर-सकैनिया रोड, पैगा पुलिस चौकी, जसपुर रोड पर वन विभाग की चौकी, ढढियाल रोड पुलिस चौकी, केलामोड़, दिल्ली-बाजपुर बार्डर, सरकड़ा पुलिस चौकी, नादेही चीनी मिल, सत्रह मिल पुलिस चौकी, सुल्तानपुर पट्टी, डिबडिबा चौराहा, उत्तमनगर गुरुद्वारा के पास, महेशपुरा।


कोट:
विभागीय अधिकारी और राज्य कर विभाग के नामित नोडल अधिकारी जल्द ही चिह्नित जगहों का सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे। इसके बाद कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। -संदीप सैनी,आरटीओ प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed