{"_id":"56fec2604f1c1bf342f00105","slug":"14-75-crore-penalty-imposed-on-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर 14.75 करोड़ का जुर्माना ठोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर 14.75 करोड़ का जुर्माना ठोका
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश के बाद जिला प्रशासन और खान विभाग ने जिले के बाजपुर खनन क्षेत्रों में छापा मारा। छापे की कार्रवाई अवैध भंडारण और अवैध खनन पर की गई। इस दौरान 16 भंडारण कर्ताओं में कार्रवाई करते हुए 74932 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा गया है। वहीं कई भंडारण मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जिसमें 14.75 करोड़ के जुर्माने की संस्तुति करते हुए फाइल डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
डीएम अक्षत गुप्ता को बाजपुर, शांतिपुरी, किच्छा, सितारगंज क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध खनन की शिकायत बहुत समय से मिल रही थी। लेकिन इन अवैध खनन धारकों को राजनेताओं का सपोर्ट था। इस कारण बड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। राष्ट्रपति शासन लगते ही राज्यपाल की तरफ से अवैध खनन में कार्रवाई करने के आदेश मिलते ही डीएम ने प्रशासन और खान विभाग को कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसडीएम बाजपुर तीरथपाल और उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने रतनकुली, कोसी घाट, डोगरा, गऊ घाट, गजरौला और बेतखड़ी क्षेत्र में छापा मारा। छापे के दौरान भंडारण कर्ताओं और अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं कई भंडारण नदी और आरक्षित वन क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी से कम पाए गए। जबकि नियमानुसार नदी क्षेत्र से 1 किलोमीटर दूर भंडारण होना चाहिए। वहीं 16 भंडारण कर्ताओं की उपखनिज की पैमाइश में 74932 घन मीटर अवैध खनन पकड़ा गया है। जिसमें उपनिदेशक खनन ने 14.75 करोड़ के जुर्माने की संस्तुति करते हुए फाइल डीएम को भेज दी है।