{"_id":"5adcd7b74f1c1b46098b6043","slug":"131524422583-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन से शूट होने वाली पहली फिल्म होगी बादलों के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईफोन से शूट होने वाली पहली फिल्म होगी बादलों के पास
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में आईफोन से शूट हो रही ‘बादलों के पास’ फिल्म की रविवार को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से शूटिंग शुरू हो गई। रुद्रपुर के अलावा उत्तराखंड के 25 विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होनी है।
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते हुए फिल्म की क्रिएटिव डायरेक्टर रुपाली सक्सेना ने कहा कि करीब दो घंटा लंबी इस फिल्म की शूटिंग रुद्रपुर के अलावा मुनस्यारी, कैंची धाम मंदिर, अल्मोड़ा आदि स्थानों पर होगी।
इसके बाद गढ़वाल में शूटिंग की जाएगी। फिल्म को आईफोन फिल्म फेस्टिवल के लिए बनाए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने कहानी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। बताया कि फिल्म में मुंबई और स्थानीय कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इसका निर्देशन हंद्रनील गोस्वामी कर रहे हैं।