{"_id":"5999dcee4f1c1ba4238b479f","slug":"131503255790-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने तीन करोड़ की लागत से आवारा कुतों की होगी नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने तीन करोड़ की लागत से आवारा कुतों की होगी नसबंदी
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए इनकी नसबंदी की जाएगी। इसके लिए पौने तीन करोड़ की योजना को मंजूरी मिल गई है।
मेयर उषा चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने काशीपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी करने की योजना को मंजूरी दी है। यह कार्य एवीएस कैंपस योजना में आरंभ किया जा रहा है। इस योजना को लागू करने में 2 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम ने इसके लिए डीपीआर बना कर शासन को भेज दिया है। पशु चिकित्सालय काशीपुर में यह योजना स्थापित की जाएगी। लावारिस कुत्तों को पकड़ कर लाने के लिए अलग स्टाफ रखा जाएगा। इसके लिए अलग से वाहन की व्यवस्था होगी। नसबंदी कार्य के लिए पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों के अलावा देहरादून से भी डॉक्टर आएंगे। कुत्तों की नसबंदी करने के बाद स्वस्थ होने तक कैंपस में रखने की व्यवस्था होगी। पशु सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन होगा। बता दें कि शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ रहा है। इनके काटने से रैबीज का खतरा बना रहता है। नसबंदी योजना से लावारिस कुत्तों की संख्या पर काफी हद तक रोक लगेगी।